महामारी के बीच गोल्फ खेलने पहुंचे ट्रम्प, वर्जिनिया के गोल्फ कोर्स में बिना मास्क के नजर आए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शनिवार को लॉकडाउन लागू होने के 75 दिन बाद गोल्फ खेलने पहुंचे। वे वर्जिनिया स्थित अपने गोल्फ कोर्स में अपनी सफेद रंग की पोलो शर्ट और बेसबॉल कैप पहने गोल्फ खेलते नजर आए। इस दौरान उनके साथ सीक्रेट सर्विस के एजेंट भी मौजूद थे। जहां उनके एजेंट्स ने मास्क पहन रखा था वहीं ट्रम्प बिना मास्क के थे। महामारी के बीच उनके गोल्फ खेलने जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने की बात कही जा रही है। शनिवार तक अमेरिका में 16 लाख 66 हजार 828 संक्रमित मिले थे। यहां मौतों का आंकड़ा भी 1 लाख के करीब पहुंच गया है।
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शनिवार को लॉकडाउन लागू होने के 75 दिन बाद गोल्फ खेलने पहुंचे। वे वर्जिनिया स्थित अपने गोल्फ कोर्स में अपनी सफेद रंग की पोलो शर्ट और बेसबॉल कैप पहने गोल्फ खेलते नजर आए। इस दौरान उनके साथ सीक्रेट सर्विस के एजेंट भी मौजूद थे। जहां उनके एजेंट्स ने मास्क पहन रखा था वहीं ट्रम्प बिना मास्क के थे।
महामारी के बीच उनके गोल्फ खेलने जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने की बात कही जा रही है। शनिवार तक अमेरिका में 16 लाख 66 हजार 828 संक्रमित मिले थे। यहां मौतों का आंकड़ा भी 1 लाख के करीब पहुंच गया है।


ट्रम्प गोल्फ के शौक लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं
गोल्फ खेलने के शौक को लेकर ट्रम्प पहले भी विवादों में रहे हैं। 2016 के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं आप लोगों के लिए काम करने जा रहा हूं। इसके बाद मेरे पास गोल्फ खेलने के लिए भी समय नहीं होगा। राष्ट्रपति बनने के बाद से अब तक ट्रम्प 200 बार गोल्फ खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार 8 मार्च को यह खेला था। उस समय अमेरिका में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा था। 2014 में जब बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे तबट्रम्प अक्सर गोल्फ खेलने के लिए उनकी आलोचना करते थे।


संक्रमण बढ़ने के बावजूद पाबंदिया हटाने की योजना
संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद अमेरिका में अर्थव्यवस्था बहाल करने की योजना बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पाबंदियां हटाने के खतरे को लेकर आगाह कर रहे हैं। ट्रम्प प्रशासन इन सब बातों से बेपरवाह है। लोगों से गर्मी के मौसम की शुरुआत में होने वाले मेमोरियल डे विकेंड मनाने के लिए कहा जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना टास्कफोर्स के सदस्य डॉ डेबोराह बिर्क्स ने कहा कि वॉशिंगटन डीसी, मैरीलैंड और वर्जिनिया में वायरस का खतरा बरकरार है। हालांकि, लोगों को गोल्फ जैसी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प महामारी के बीच शनिवार को वर्जिनिया में गोल्फ खेलते नजर आए। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख के करीब होने के बावजूद गोल्फ खेलने जाने पर ट्रम्प की आलोचना हो रही है।



No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *