चीन के 10 शहरों के लोगों को बीजिंग की यात्रा न करने का आदेश, यहां 3 दिन में 79 केस; दुनिया में अब तक 79.84 लाख संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 35 हजार 177 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 79 लाख 84 हजार 432 हो गया है। अब तक 41 लाख 04 हजार 373 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में रविवार तक 3 दिन में 57 नए मामले सामने आए। अब 10 शहरों के प्रशासन ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अगले आदेश तक बीजिंग की यात्रा से परहेज करें। राजधानी के तीन बड़े होलसेल मार्केट पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 21,62,144 1,17,853 8,67,849
ब्राजील 8,67,882 43,389 4,37,512
रूस 5,28,964 6,948 2,80,050
भारत 3,33,008 9,520 1,69,689
ब्रिटेन 2,95,889 41,698 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,91,008 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,36,989 34,345 1,76,370
पेरू 2,29,736 6,688 115,579
जर्मनी 187,671 8,870 1,72,200
ईरान 1,87,427 8,837 1,48,674

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

चीन : बीजिंग जाने से बचें
हार्बिन और डालियान समेत चीन के 10 शहरों ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो अगले आदेश तक बीजिंग की यात्रा न करें। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हुआजियांग के बड़े कार मार्केट को भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है। यह बीजिंग के करीब है और यहां हर दिन हजारों लोग जाते हैं। इसे हाई रिस्क लेवल पर रखा गया है। बीजिंग में भी लो रिस्क लेवल को बढ़ाकर मीडियम रिस्क लेवल दिया गया है।

बीजिंग : अब टेस्टिंग पर फोकस
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राजधानी बीजिंग को लेकर सरकार बहुत सतर्क है। यहां 46 हजार लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये वह लोग हैं जो बीते दिनों उन होलसेल मार्केट गए, जहां से संक्रमण फैलने का शक है। इसके लिए 24 टेस्टिंग स्टेशन्स बनाए गए हैं। रविवार शाम तक कुल 10 हजार 881 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बीजिंग में 36 मामलों की पुष्टि हुआ। तीन दिन में 79 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

बीजिंग के योआन कोविड-19 हॉस्पिटल के गेट पर मौजूद लोग। यहां कुल 24 टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 46 हजार से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जाना है।

ब्राजील : संक्रमण पर काबू नहीं
24 घंटे में ब्राजील में 612 लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार 332 हो गया। ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात जारी आंकड़ों में बताया कि कुल 17 हजार 110 नए मामले सामने आए। अब संक्रमितों की संख्या 8 लाख 67 हजार 624 हो गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री नई गाईडलाइंस जारी कर सकती है। इसमें शहरों में भीड़ कम करने के उपाय शामिल हो सकते हैं।

ब्राजील में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही सियासत भी जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के प्रति सख्त रवैया अपनाया तो लोगों ने उसके इस कदम को चीन जैसी तानाशाही करार दिया। रविवार को ब्रासीलिया शहर में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग।

इजरायल : नए मामले सामने आए
इजरायल में रविवार को 83 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 19 हजार 55 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 133 मरीजों में से 33 की हालत गंभीर है। इसी दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 375 हो गई। यहां 3 हजार 380 एक्टिव केस हैं।

इजराइल के तेल अवीव शहर के एक अस्पताल में मौजूद नर्स फेस शील्ड पहनती हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, यहां कुल 133 एक्टिव केस हैं। 33 की हालत गंभीर है। (फाइल)

चिली : एक हजार से ज्यादा वेंटिलेटर पर
चिली में अब तक 1 लाख 74 हजार 293 मामले सामने आ चुके हैं। 3 हजार 323 मरीजों की मौत हुई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, एक दिन में करीब 6 हजार 938 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 222 और मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 1 हजार 465 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। 399 लोगों की हालत गंभीर है।

पाकिस्तान: 6 हजार से ज्यादा मामले
पाकिस्तान में रविवार को 6 हजार 825 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। देश में 1 लाख 39 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, यहां अब तक 2 हजार 632 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक 51 हजार 735 लोग ठीक हो चुके हैं।

पाकिस्तान के कराची शहर के एक बाजार में मौजूद महिलाएं। देश में रविवार को 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। (फाइल)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीजिंग में तीन दिन में 79 मामले सामने आने के बाद बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। करीब 46 हजार लोगों के टेस्ट किए जाने हैं। रविवार को एक टेस्टिंग सेंटर जाते लोग।



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *