तीन महीने बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की ओक्लाहोमा में आज रैली, 19 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 20 जून से ओक्लाहोमा से अपनी रैली की शुरुआत करेंगे। मार्च के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक रैली होगी। आखिरी चुनावी रैली 2 मार्च को चार्लोट में हुई थी। कोरोनावायरस के चलते रैली पर रोक लगाने के लिए कुछ लोगों ने ओक्लाहोमा के सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी।

हालांकि, कोर्ट ने इसे खारीज कर दिया और रैली के आयोजन को तरीके को सही बताया। ओक्लाहोमा में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसके चलते स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने रैली को लेकर चिंता जताई थी।ट्रम्प के कैंपेन अधिकारियों ने बताया कि इस इवेंट मेंशामिल होने के लिए उन्हें 10 लाख टिकट के अनुरोध मिले हैं। बैंक ऑफ ओक्लाहोमा सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसमें 19 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

कोरोना से निपटने को लेकर ट्रम्प की लोकप्रियता कम हुई

अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। रिपब्लिकन राष्ट्रपति कई हफ्तों के बाद रैली की शुरुआत कर रहे हैं। हाल में हुई कई ओपिनियन पोल में उनकी लोकप्रियता कम होती दिखाई गई है।ट्रम्प फिलहाल कई राजनीतिक विरोधों का सामना कर रहे हैं। उनके सलाहकारों के मुताबिक, पहले कोरोनोवायरस से निपटने को लेकर ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ और अब नस्लीय भेदभाव को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

गैर-लाभकारी संगठन ने रैली रद्द करने के लिए अर्जी दी

उनकी रैली को रद्द करने के लिए गैर-लाभकारी संगठन जॉन होप फ्रैंकलिन ने मुकदमा दायर किया था। संगठन नस्लीय समानता को बढ़ावा देता है। उन्होंने तर्क दिया कि आयोजन स्थल को अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में तैयार किया जाना चाहिए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान देना चाहिए नहीं तो रैली को रद्द करना चाहिए।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य फिर से खोलना शुरू कर दिया गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के पैसले व्यक्तिगत व्यापार मालिकों पर छोड़ दिए गए हैं। सुरक्षा को लेकर ट्रम्प कैंपेन ने कहा कि वे रैली में आने वाले लोगों के तापमान की जांच करेंगे। साथ ही उन्हें हैंड सैनिटाइजर और मास्क दिया जाएगा।

रैलियों में जबरदस्त बढ़त हासिल की: ट्रम्प
77 वर्षीय ट्रम्प नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिर से चुनावी मैदान में हैं। उनके और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति ने कहा था- वे रैली के लिए फ्लोरिडा, टेक्सास, एरिजोना और उत्तरी कैरोलिना भी जाएंगे।

ट्रम्प रैली में भीड़ जुटाने वाले सबसे बड़े रिपब्लिकननेता
अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी के लिए भीड़ जुटाने वाले सबसे बड़े नेता रहे हैं। साथ ही वे रैलियों में अपने प्रतिद्वंदी जो बिडेन से ज्यादा भीड़ जुटा चुके हैं। ट्रम्प गुरुवार को फंड जुटाने के लिए एक कार्यक्रम में डलास जाने वाले हैं। उनकी आखिरी चुनावी रैली 2 मार्च को चार्लोट में हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैंक ऑफ ओक्लाहोमा सेंटर के पास ट्रम्प की पोस्टर लगाई गई है। ट्रम्प यहीं से शनिवार को रैली की शुरुआत करेंगे।



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *