फ्लॉयड के लिए विरोध कर रहे अमेरिकियों के समर्थन में लंदन में निकाली गई रैली, डेनमार्क में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनिया भर में नस्लीय भेदभाव को लेकर विरोध तेज हो गया है। पिछले नौ दिनों में दुनिया के कई देशों में लोग रंगभेद को लेकर सड़कों पर उतरे। फ्रांस में 2016 में पुलिस ऑपरेशन के दौरानहुई अश्वेत एडम ट्रैओर की मौत का । हालांकि, सरकार ने इस पर रोक लगा दी लेकिन लोग हजारों की संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

फ्रांस के साथ ही ब्रिटेन, डेनमार्क, जर्मनी और इटली समेत दुनिया के कई देशों में लोग नस्लीय भेदभाव के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी अमेरिकी अश्वेत की मौत के बाद वहां भड़की हिंसा पर चिंता जताई। ट्रूडो और जॉनसन दोनों ने ही नस्लीय भेदभाव को खत्म करने की बात कही है।

लंदन के हायड पार्क में लोग हजारों की संख्या में जुटे। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर नाराजगी जाहिर की। इस तस्वीर में एक अश्वेत और श्वेत लड़की गले मिलकर विरोध करती नजर आ रही है।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में रंगभेद के विरोध सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी। इनमें से कुछ के हाथ में अमेरिका में पुलिस हिरासत में मरने वाले जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम शब्द ‘आई कान्ट ब्रीथ’ लिखा था। अमेरिका में भी लोग उनके आखिरी शब्द को नारे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
जर्मनी के बर्लिन में भी फ्लॉयड के समर्थन में लोगों ने प्रदर्शन किया।तस्वीर में न्यूकोलेन डिस्ट्रिक्ट के हर्मनप्लाट्ज स्क्वायर पर मुंह पर मास्क लगाकर प्रदर्शन करती महिला नजर आ रही है।
डेनमार्क के कोपेनहेगन में सड़कों पर उतरे लोग। लोगों ने यहां फ्लॉयड की मौत के विरोध में रैली निकाली। इनमें से कुछ लोगों ने यहां अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।
इटली की राजधानी मिलान में अमेरिकी दूतावस के बाहर प्रदर्शन करते लोग। यहां लोगों ने फ्लॉश मॉब के जरिए फ्लॉयड को याद किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका में अश्वेत नागरिक की मौत के बाद बुधवार को नौवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को व्हाइट हाउस के बाहर एक प्रदर्शनकारी से हाथ मिलाती बच्ची। इनके सामने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी तस्वीर में नजर आ रहे हैं।



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *