सीएनएन ने कहा- यह घटना गेमचेंजर हो सकती है, पाकिस्तान के अखबार डॉन ने लिखा- झड़प के बाद कमजोर हो गया रुपया

भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प पूरे वर्ल्ड मीडिया की सुर्खियों में है। न्यूयॉर्क टाइम्स, अलजजीरा, द गार्जियन, बीबीसी, सीएनएन औरवॉशिंगटन पोस्ट ने इस घटना को सुर्खियों में जगह दी है। सीएनएन ने कहा कि यह घटना गेमचेंजर हो सकती है। पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने लिखा कि बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो गया।

सोमवार रात लद्दाख की गालवन वैली में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें भारत के एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए। जो कर्नल शहीद हुए, वे इन्फैंट्री बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर थे।

वर्ल्ड मीडिया ने भारत-चीन की हिंसक झड़प पर क्या कहा?

इन देशों की लड़ाई का असर दुनिया पर हो सकता है- वॉशिंगटन पोस्ट

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा- दो सबसे बड़े आबादी वाले देशों के विवाद असर पूरी दुनिया पर हो सकता है। अखबार की भारतब्यूरो चीफ जोना स्लाटर ने लिखा- कई सूत्रों से पता चलता रहा है कि एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर चीन की अक्रामक पेट्रोलिंग की वजह से हालात खराब होते हैं। भारत यहां मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। इससे चीन कोअपने बेल्ट एंड रोड्स प्रोजेक्ट पर खतरा नजर आ रहा है।

भारतीय शेयर मार्केट में आई गिरावट- द डॉन

पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने इस खबर पर अलग नजरिया पेश किया। डॉन ने वेबसाइट पर लिखा- भारत और चीन के हिंसक संघर्ष की खबरसामने आने के बाद भारतीय रुपया गिर गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 76.04 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर मार्केट में .04 प्रतिशतगिरावट दर्ज की गई।

उकसावे की बयानबाजी से हालात बिगड़े- सीएनएन

अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्कसीएनएन के मुताबिक- यह घटना गेमचेंजर हो सकती है। भारत और चीन पिछले 45 सालों से जिस तरह से एक-दूसरे के साथ हैं, इस झड़प के बाद सब बदल सकता है। दोनों देशों के नेताओं कोराष्ट्रवाद के लिए उनकी जनता का समर्थन मिला है। दोनों नेताओं ने अपनी जनता से भविष्य में देश को महान बनाने का वादा किया है। अक्सर पब्लिक रैली में आक्रामक बयानबाजी होती है।

चीनी मीडिया ने जिस तरह हाल ही में हुए पीएलए के युद्धाभ्यास को कवर किया, वह उकसाने वाला था। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक रैली में कहा था कि घुसपैठ करने वालोंको सजा मिलेगी।

नदियों और हिमपात से शिफ्ट हो सकताहै बॉर्डर- बीबीसी

बीबीसी ने कहा कि दुनिया कीदो बड़ी सेनाएं बॉर्डर पर कई जगहों पर आमने-सामने हैं। भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर कई जगह विवाद है। नदियों, झीलों और हिमपात की वजह से बॉर्डर केशिफ्ट होने की भीआशंका रहती है। इसके चलते भी टकराव होता है।

चीन से जुड़े विवाद पर आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1.चाइना बॉर्डर पर 45 साल बाद हिंसा: लद्दाख की गालवन वैली में कर्नल और 2 जवान शहीद
2. चीन का डैमेज कंट्राेल और धमकियां: लद्दाख में अपने सैनिकों के मारे जाने के बाद चीन ने सुबह 7:30 बजे मीटिंग की मांग की, लेकिन 6 घंटे बाद धमकी दी- भारत एकतरफा कार्रवाई न करे
3. भारत-चीन के बीच जंग के 5 साल बाद भी झड़प हुई थी: 1967 में सिक्किम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच टकराव हुआ था, चीन के 340 सैनिक मारे गए थे
4. बातचीत के बाद भी नहीं मान रहा चीन: पिछले महीने 3 बार सैनिक आमने-सामने हुए; इस महीने 4 मीटिंग के बाद तनाव कम हुआ था, बातचीत चल ही रही थी लेकिन हिंसक झड़प हो गई

5.कौन कितना ताकतवर:चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार; एटमी ताकत के लिहाज से रूस सबसे आगे

6. गालवन की कहानी: 1962 की जंग में गालवन घाटी में गोरखा सैनिकों की पोस्ट को चीनी सेना ने 4 महीने तक घेरे रखा था, 33 भारतीय मारे गए थे

7.दुनिया की सबसे लंबी अनसुलझी सीमा पर एक्सपर्ट व्यू: 1967 के बाद से भारत-चीन सीमा पर एक भी गोली नहीं चली, 1986 के 27 साल बाद 2013 से फिर होने लगे विवाद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक- विश्व के दो सबसे बड़े आबादी वाले देशों में विवाद का पूरी दुनिया पर असर होगा। -फाइल फोटो



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *