सरकार हिटलर के जन्मस्थान को पुलिस स्टेशन में बदलेगी, जर्मन तानाशाह के प्रशंसकों के लिए तीर्थस्थल बनती जा रही थी यह जगह  

ऑस्ट्रिया की सरकार नेहिटलर के जन्मस्थान को रिडिजाइन करने का प्लान पेश किया है। 1889 में जिस घर में जर्मन तानाशाहका जन्म हुआ था उसे अब पुलिस स्टेशन में बदला जाएगा।यह जगह हिटलर के प्रशंसकों के लिए एक तीर्थस्थल बनती जा रही है। इसके चलते ऑस्ट्रिया की सरकार ने यह फैसला लिया है।

ऑस्ट्रिया के आर्किटेक्ट मार्टे इसका डिजाइन तैयार कर रहे हैं।ऑस्ट्रियाई अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी कि इंटीरियर मिनिस्ट्री ने इसके लिए टेंडर जारी किए थे। 11 प्रतियोगियों के बीच में मार्टे को जीत मिली। रिडिजाइन का यह काम 2022 तक अंत तक पूरा हो जाएगा। इसकी लागत लगभग 5 मिलियन यूरो (करीब 42 करोड़ रुपये) होगी।

घर को पुलिस स्टेशन में बदलने की नवंबर में घोषणा की गई थी
हिटलर के जन्मस्थान वाली जगह को पुलिस स्टेशन में बदलने की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी। यह घर जर्मन सीमा पर स्थित शहरब्रुनाऊ एम इन में है। इस घर पर मालिकाना हकको लेकर कई पेच थे। 2017 में ऑस्ट्रिया की अदालत ने यह फैसला दिया था कि घर के मालिक केबेचने से मना करने के बाद भी सरकार इसे जब्त कर सकेगी।
ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहैमर ने कहा, ‘‘कुछ लोग पूछ सकते हैं कि क्या पुलिस स्टेशन बनाना इस जगह का सही उपयोग है? तो यह सबसे बढ़िया उपयोग है। पुलिस हमारी आजादी की रक्षा करती है।’’

1972 से गृह मंत्रालय ने इसे किराए पर ले रखा है
रिडिजाइन करते वक्त घर को आधुनिक बनाया जाएगा, लेकिन मूल इमारत में इस्तेमाल हुए पदार्थों से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। तीन मंजिला इस बिल्डिंग के दुरुपयोग को रोकने के लिए ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने 1972 से किराए पर ले रखा है। पहले यहां पर विकलांग बच्चों की देखभाल के लिए एक केयर सेंटर चलता था, लेकिन 2011 से यह खाली पड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रिया में जर्मन सीमा पर ब्रुनाऊ एम इन में स्थित यह वही घर है, जहां साल 1889 में हिटलर का जन्म हुआ था। -फाइल फोटो



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *