यूएस आर्मी के रिटायर्ड कर्नल ने लगाया 'जय हिंद' का नारा, बोले- इंडियन आर्मी ने चीन की सेना को ऐसा सबक सिखाया है, जो वह भूला नहीं पाएगी

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर अब दुनिया की नजर है। अतंरराष्ट्रीय मीडिया में यह मुद्दा छाया हुआ है। कई एक्सपर्ट के भी इस विवाद को लेकर अपने-अपने मत हैं। विदेश के कुछ मीडिया समूह और रक्षा विशेषज्ञ इस पूरे घटनाक्रम को भारत की जीत के तौर पर देख रहे हैं। यूएस आर्मी के रिटायर्ड कर्नल लॉरेंस सलीन ने तो भारत का पक्ष लेते हुए 'जय हिंद' का नारा लगा दिया है।

लॉरेंस सलीन ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, "भारतीय इलाके में घुसकर उसके सैनिकों पर हमला करने वाली चीन की सेना को इंडियन आर्मी ने ऐसा सबक सिखाया है जो जल्द भुलाया न जा सकेगा। जय हिंद।" अपने इस ट्वीट के साथ रिटायर्ड कर्नल ने एक खबर भी शेयर की है, जिसमें यूएस इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के हवाले से चीन के 35 सैनिकों के हताहत होने की खबरें हैं।

इससे ठीक पहले उन्होंने अपने ट्वीट में भारत की मदद के लिए अमेरिका को आगे आने की जरुरत भी बताई है। रिटायर्ड कर्नल ने लिखा है, "चीन दूसरों का उत्पीड़न करने वाला देश है। उसने अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त भारतीय इलाके में अवैध घुसपैठ की है। और इसके बाद भारतीय सैनिकों पर हमला भी किया। अमेरिका को भारत की मदद करनी चाहिए और भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाना चाहिए।"

विदेश और रक्षा मामलों के एक्सपर्ट माइकल कुगलमन ने इस पर लिखा है, "भारत और चीन किसी भी तरह के युद्ध को अफोर्ड नहीं करेंगे। संभवतः इसे नजरअंदाज कर दिया जाएगा। लेकिन एक बात साफ है- इतनी संख्या में सैनिकों के मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच चमत्कारीक रूप से शांति हो जाए, यह बहुत मुश्किल है। अभी यह संकट इतनी जल्दी खत्म होने वाला नहीं है।"

##

इन सब के बीच चीन के पड़ोसी देश ताइवान के एक न्यूज पोर्टल ने एक ट्वीटर यूजर के बनाए ग्राफिक्स को फोटो ऑफ द डे बताया है। इस फोटो के जरिए चीन पर तंज कसा गया है। फोटो में भगवान राम एक ड्रैगन को तीर मारते नजर आ रहे हैं। फोटो में लिखा गया है- हम जीतेंगे, हम मारेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
india china soldiers conflict in galwan valley US army colonel praises india



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *