चुनाव प्रचार के वीडियो में मोदी के साथ नजर आए ट्रम्प, अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के अपने दौरे की क्लिप का इस्तेमाल किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव में जीत के लिए भारतीयों को अपने पाले में करने की कोशिश शुरू कर दी है। ट्रम्प कैम्पेन की ओर से शनिवार को भारतीय अमेरिकियों के बीच प्रचार के लिए वीडियो जारी किया गया। इसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें ट्रम्प के अहमदाबाद दौरे के वीडियो क्लिप का इस्तेमाल किया गया है। एक मिनट 47 सेकंड के इस वीडियो में दोनों नेता अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक दूसरे का हाथ थाम कर चलते और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मोदी कह रहे हैं कि ट्रम्प को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, करीब हर बात में उनके नाम का जिक्र होता है।

ट्रम्प कैम्पेन की सदस्य किम्बरली गुलफॉयल ने इसे वीडियो का ट्वीट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- अमेरिका और भारत के बीच एक शानदार रिश्ता है और हमारे कैंपेन को इंडियन अमेरिकन को बेहतरीन साथ मिला है। ट्रम्प के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस वीडियो को री-ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के एक घंटे के भीतर ही इसे 66 हजार लोगों ने देखा।

वीडियो में ट्रम्प कह रहे हैं- अमेरिका भारत को प्यार करता है

इस वीडियो में ट्रम्प कह रहे हैं- अमेरिका भारत को प्यार और इसका सम्मान करता है। अमेरिका हमेशा भारतीयों का वफादार दोस्त बना रहेगा। वे इस प्रचार वीडियो में 40 लाख इंडियन अमेरिकन को शानदार बता रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले भारतीय के बीच ट्रम्प की चुनाव प्रचार की अगुआई करने वाले एल मेसन ने इस वीडियो को तैयार किया है। उन्होंने अगले राष्ट्रपति चुनाव में अहम रहने वाले राज्यों में रिसर्च कर इसे बनाया है। मेसन के मुताबिक, यह वीडियो जमीनी स्तर पर ट्रम्प के लिए फंड जुटाने में भी मददगार होगा।

भारतवंशियों पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टी की नजर

अगले राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए सत्तारूढ़ रिपब्लिकन और विपक्षी डेमोक्रेटिक दोनों ही पार्टियां भारतवंशियों रिझाने में जुटी हैं। देश में 20 लाख से ज्यादा भारतवंशी रहते हैं। डेमोक्रेट्स ने पहली बार इंडियन अमेरिकन कमला हैरिस को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोग डेमोक्रेटिक पार्टी के पारंपरिक वोटर्स माने जाते रहे हैं। हालांकि, ट्रम्प और मोदी की दोस्ती के बाद यह ट्रेंड बदला है। सालों से डेमोेक्रेट्स के लिए वोट करने वाले भारतीयों ने रिपब्लिकन पार्टी को वोट देना शुरू कर दिया है।

आप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. मिशेल ओबामा VOTE लिखा नेकलेस पहनकर आईं, कहा- ट्रम्प देश के लिए गलत राष्ट्रपति हैं, हमें उनकी जरूरत नहीं

2. ट्रम्प विश्व नेतृत्व का दावा कर रहे, पर उन्हीं के ऑफिस में उथल-पुथल, अमेरिका में बेरोजगारी दर तिगुनी है: क्लिंटन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो इस साल फरवरी की है। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में मोदी के साथ लोगों को संबोधित किया था।(फाइल फाेटो)



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *