वंदे भारत मिशन के तहत 30 अक्टूबर को वुहान जाएगा विमान, ये चीन जाने वाली छठवीं फ्लाइट होगी

एयर इंडिया 30 अक्टूबर को वंदे भारत मिशन के तहत पहली बार वुहान फ्लाइट भेजेगा। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। चीनी शहर वुहान में ही दिसंबर में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।

महामारी को रोकने के लिए जनवरी में शहर में प्रतिबंध लगाया गया था। आधिकारिक तौर पर जून में शहर को वायरस से सुरक्षित घोषित किया गया था और सभी प्रतिबंध हटा लिए गए थे।

वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली यह छठवीं फ्लाइट है। दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस पहुंचाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया है। दिल्ली-गुआंग्झो के बीच 23 अक्टूबर को फ्लाइट कैंसिल किए जाने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी।

नई दिल्ली से वुहान जाने वालों को होटलों में 14 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होगा। भारतीय दूतावास के मुताबिक, यात्रियों को किसी भी सहायता के लिए हेल्पडेस्क (helpdesk.beijing@mea.gov.in) से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

2 सितंबर तक करीब 13 लाख भारतीय देश लाए गए

इस साल फरवरी में जब वुहान में मामले काफी बढ़ गए थे, जब वहां से भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने तीन उड़ानें ऑपरेट की थीं। एयर इंडिया ने अब तक वंदे भारत मिशन के तहत पांच उड़ानों का संचालन किया है। वंदे भारत मिशन का छठा चरण 1 सितंबर से शुरू हुआ। 2 सितंबर तक इस मिशन के तहत करीब 13 लाख भारतीय नागरिकों को देश लाया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 सितंबर को वंदे भारत मिशन के तहत चीन से करीब 200 भारतीय नागरिकों को वापस देश लाया गया था। -फाइल फोटो



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *