अब तक 54.97 लाख संक्रमित और 3.46 लाख मौतें: अमेरिका 1 लाख मौतों के करीब; ब्रिटिश पीएम ने मुख्य सलाहकार डोमिनिक का बचाव किया


दुनिया में अब तक 54 लाख 97 हजार 443 लोग संक्रमित हैं। 23 लाख 1 हजार 957 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 46 हजार 669 हो गया है। अमेरिका में अब तक 99 हजार 300 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोपों को लेकर मुख्य सलाहकार डोमिनिक कुमिंग का बचाव किया है।जॉनसन ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोई भी पिता ऐसा ही करता। डोमिनिक मार्च के अंत में खुद और पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद अपने बच्चों को लेकर लंदन से डरहम गए थे।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 16,86,436 99,300 4,51,702
ब्राजील 3,63,618 22,716 1,49,911
रूस 3,44,481 3,541 1,13,299
स्पेन 2,82,852 28,752 1,96,958
ब्रिटेन 2,59,559 36,793 उपलब्ध नहीं
इटली 2,29,858 32,785 1,40,479
फ्रांस 1,82,584 28,367 64,617
जर्मनी 1,80,328 8,371 1,60,300
तुर्की 1,56,827 4,340 1,18,694
भारत 1,38,536 4,024 57,692
ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।
अमेरिका: ब्राजील से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध
अमेरिका ने उन विदेशी नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया है जो पिछले 14 दिनों में ब्राजील गए थे। दक्षिण अमेरिकी देश हाल में कोरोनोवायरस को लेकर दुनिया का दूसरा हॉटस्पॉट बन गया है। ब्राजील में रविवार तक संक्रमण के 3 लाख 63 हजार 618 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 22 हजार 716 लोगों की मौत हो चुकी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंध लगाने से अमेरिका में नए मामले नहीं आएंगे।

अमेरिका में 24 घंटे में 638 जान गई
अमेरिका में एक दिन में 638 लोगों की मौत हुई। देश में मरने वालों की संख्या 99 हजार 300 हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 16 लाख 86 हजार 436 हो चुकी है। वहीं, न्यूयॉर्क में संक्रमण के 3 लाख 71 हजार 193 केस हो चुके हैं।
‘अमेरिका कोरोना का पहला वैक्सीन बनाएगा'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ ब्रायन ने दावा किया कि कोरोना का वैक्सीन सबसे पहले अमेरिका बनाएगा। हम थेरेपी और टिका बनाने के लिए जबरदस्त काम कर रहे हैं। एक बार जब हम कोरोना का टिका बना लेंगे तो उसे केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया के साथ साझा करेंगे। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया है कि चीन अपने लिए वैक्सीन चुराने की कोशिश करेगा।

ब्रिटेन : 1 जून से खुलेंगे स्कूल
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें अपने उस सहयोगी को पद से हटाने की मांग खारिज कर दी जिन पर लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप हैं। साथ ही कह कि 1 जून से स्कूल खुल जाएंगे। कुछ स्कूल 15 जून से खुलेंगे। इसके लिए सख्त गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं। क्लासेज में बच्चों की संख्या तय की जाएगी। सैनिटाइजेशन का सही इंतजाम हो। आउटडोर एक्टिविटीज बढ़ाई जाएं। अगर कोई स्टाफर या बच्चा संदिग्ध दिखे तो फौरन उसका टेस्ट कराया जाए।

न्यूयॉर्क के एक पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए बैठे लोग।

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *