बीएनएम ने कहा- पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों को मारने के लिए डेथ स्कॉयड चला रही, संगठन ने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी

बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) का कहना है कि पाकिस्तान की सेना बलूच लोगों को मारने के लिए बलूचिस्तान में डेथ स्कॉयड चला रही है। उन्होंने अपने लोगों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ ही भारत और पड़ोसी देशों से मदद की अपील की है।

हाल ही में बलूचिस्तान के मकरन इलाके में एक महिला मलिक नाज को हमलावरों ने गोली मार दी थी। इस दौरान उसका चार साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसे लेकर पूरे प्रांत में प्रदर्शन चल रहा है। इसी बीच बीएनएम (यूके चैप्टर) के अध्यक्ष हकीम बलूच की यह टिप्पणी आई है।

बलूच के कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बलूचिस्तान प्रांतीय सरकार के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी पर उंगली उठा रहे हैं। उनका कहना है कि वित्त मंत्री का हमले में शामिल गिरोह से संबंध है। हकीम ने कहा कि हमपाकिस्तानी सेना, मिलिट्री इंटेलिजेंस और इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) की मानसिकता जानते हैं। जैसे ही यह मामला शांत होगा, वैसे ही एक और ऐसी घटना होगी।

बलूचिस्तान में लूट-पाट मची है

उन्होंने कहा कि यहां तक कि जब लोग बलूचिस्तान के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो भी घटनाएं हो रही हैं। लोग लापता हो रहे हैं। वहां लूटपाट चल रही है। इसी घटना की तरह दो हफ्ते पहले भी हुआ था। अवारन में एक लड़के का अपहरण कर लिया गया था। बाद में स्थानीय डेथ स्कॉयड के एक सदस्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में चल रहा प्रदर्शन एक नई दिशा की ओर जा रहा है। बलूच लोग स्वतंत्र रहने और सम्मान के साथ जीने के अपने अधिकार के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसीलिए हमें बलूच राष्ट्रीय आंदोलन में भरोसा है।

पाकिस्तानी की सेना डेथ स्कॉयड का समर्थन कर रही

हकीम ने कहा कि हम दुनिया से विशेषकर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के साथ ही भारत जैसे पड़ोसी देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश देश से मदद की अपील करते हैं। पाकिस्तानी सेना अपनी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए डेथ स्कॉयड का समर्थन कर रही है।

डेथ स्कॉयड के प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग

सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं और अपराधियों की सजा की मांग कर रहे हैं। इस घटना से विरोध की लहर उठ गई है। प्रदर्शनकारियों ने डेथ स्कॉयड के प्रमुख समीर सबजल की गिरफ्तारी की मांग की है। हकीमने कहा कि इनका इस्तेमाल कर पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बलूचिस्तान में एक एक महिला की हत्या और उसके 4 साल के बच्चे को जख्मी करने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। (फाइल फोटो)



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *