शांति वार्ता के बीच तालिबान का हमला, अफगानिस्तान के करीब 34 सुरक्षाबलों की जान गई
अफगानिस्तान में तालिबान के आतंकियों ने घात लगाकर तखार प्रांत में सुरक्षाबलों पर हमला किया। इसमें करीब 34 सैनिकों की मौत हो गई। उधर, अफगानिस्तान और तालिबान के बीच 19 साल से जारी कोल्ड वॉर को खत्म करने के लिए कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता चल रही है।
प्रांत के प्रवक्ता जावद हेजरी ने कहा कि तालिबान लड़ाकों ने रात में हमला किया। वे नाइट-विजन चश्मे और लेजर-असिस्टेड राइफलों से लैस थे। हमले में कई सैनिक मारे गए और कई अभी भी लापता हैं। प्रांत के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के हेड अब्दुल कयूम ने फोन पर सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की।
हेलमंड प्रांत के 30 हजार लोगों ने घर छोड़ा
हेलमंड प्रांत में सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच जारी संघर्ष में अब तक करीब 30 हजार लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। कुछ दिनों पहले हेलमंड में सेना की कार्रवाई में तालिबान के 26 आतंकी मारे गए थे। वहीं, अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत की राजधानी फिरोज कोहा में रविवार को हुए कार धमाके में करीब 16 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
हिंसा बढ़ाकर दबाव बना रहा तालिबान
तालिबान ने सरकार पर हिंसक तरीके अपनाकर दबाव बनाया हुआ है। समूह और अफगान सरकार के बीच दोहा में चल रही शांति वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हमले को लेकर तालिबान ने अब तक कुछ नहीं कहा है। हेजरी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। कई आतंकी भी मारे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dainik
No comments:
Post a Comment