पाकिस्तानी दूतावास के पास वीजा के लिए उमड़ी भीड़, भगदड़ में 12 महिलाओं की मौत

अफगानिस्तान में स्थित पाकिस्तानी दूतावास से 5 किलोमीटर दूर वीजा के लिए बुधवार को उमड़ी हजारों की भीड़ में भगदड़ मच गई। इसमें 12 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर पाकिस्तानी दूतावास ने दुख जताया।

पाकिस्तान के वीजा के लिए पहुंचे थे लोग
हादसा नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में हुआ। अफगानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तानी दूतावास ने बुधवार को जलालाबाद के एक स्टेडियम में पाकिस्तान का वीजा बांटने के लिए लोगों को बुलाया था। इसमें हजारों लोग पहुंचे। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। अचानक भीड़ में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भगदड़ मच गई। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।

पाकिस्तानी दूतावास ने दुख जाहिर किया

घटना के बाद पाकिस्तानी दूतावास ने दुख जाहिर किया। अफगानिस्तान में पाकिस्तान के एंबेसडर मंसूर अहमद खान ने ट्वीट किया। कहा '' पाकिस्तानी दूतावास से 5 किलोमीटर दूर जलालाबाद के एक स्टेडियम में अधिकारियों ने वीजा आवेदकों के लिए यह आयोजन किया था। यहां हुए हादसे से गहरा दुख हुआ है।''

नई वीजा पॉलिसी के तहत लगाए गए कैंप
पाकिस्तानी दूतावास ने 13 अक्टूबर को सूचना जारी कर बताया था कि बड़ी संख्या में अफगानी नागरिक पाकिस्तान के वीजा के लिए कोशिश कर रहे हैं। नई वीजा पॉलिसी के तहत सभी को वीजा देने के लिए अफगानिस्तान के अलग-अलग प्रांतों में कैंप लगाए जाएंगे। नई पॉलिसी के तहत अफगानी नागरिकों को लंबे समय तक पाकिस्तान का वीजा दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में पाकिस्तानी वीजा के लिए दूतावास के बाहर हर रोज हजारों लोग जुटते हैं।



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *