इस साल हार्वे आल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स राइस को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिलेगा, हैपेटाइटिस सी वायरस की खोज की थी

इस साल के पहले नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। चिकित्सा का नोबेल संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों हार्वे जे आल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को दिया जाएगा। इन तीनों वैज्ञानिकों ने हैपेटाइटिस सी वायरस की खोज की थी। नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत डायनामाइट की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी। उन्हीं की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

चिकित्सा के नोबेल विजेता/विजेताओं का चयन स्वीडन की कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की 5 सदस्यीय कमेटी करती है। पुरस्कार के तौर पर इसमें 10 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 8.22 करोड़ रुपए) की राशि दी जाती है। एक से ज्यादा विजेता होने पर राशि बराबर-बराबर बांटी जाती है। इसके अलावा भौतिकी, रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र में भी नोबेल दिया जाता है। अर्थशास्त्र में नोबेल सबसे बाद में 1968 में शुरू किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nobel Prize in Physiology Medicine 2020 Announcement Update: Harvey J Alter, Michael Houghton, Charles M Rice



Dainik

No comments:

Contact Form

Name

Email *

Message *